यह भी पढ़ें: हिमाचल: आठ जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से मौसम बदला
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 18,965 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 18465 आंगनबाड़ी केंद्र और 500 मिनी केंद्र हैं। इन केंद्रों में करीब साढ़े 37 हजार वर्कर और हेल्पर कार्यरत है। हिमाचल प्रदेश के महिला एवं बाल विकास निदेशक कृतिका कुलहरी ने बताया कि फिलहाल आगामी आदेशों तक आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए नहीं खुलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही बच्चों को घरों में पौषाहार उपलब्ध करवाया जाएगा। हेल्पर और वर्कर इस कार्य में जुटे हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks