एक्ट्रेस के करीबी सूत्र का कहना है कि कंगना ने हमेशा अपने भाई-बहनों का सपोर्ट किया है। हर बार कंगना ने अपनी ईमादारी साबित की है। इस बार, उन्होंने चंडीगढ़ के काफी पॉश इलाके में भाई-बहनों को घर गिफ्ट किए हैं। ये घर एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। आसपास अच्छे माल्स और रेस्त्रां भी मौजूद हैं। सूत्र ने आगे कहा कि अभिनेत्री ने शहर में अपना घर होने के भाई-बहन के सपने को पूरा किया है।
सूत्र ने कहा, 'हिमाचल के लोग हमेशा शहर में घर बनाने का सपना देखते हैं और कंगना ने अपने भाई-बहनों का ये सपना साकार किया है।' खबरों की मानें तो ऐसा लगता है कि कंगना रनौत हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। एक बार जॉर्ज ने अपने 14 दोस्तों को एक मिलियन (10 लाख) रूपए का चेक दिया था।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks