हो गया फैसला: किसके हाथ आई कांगड़ा नगर परिषद की सरदारी, यहां जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हो गया फैसला: किसके हाथ आई कांगड़ा नगर परिषद की सरदारी, यहां जानें

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नगर परिषद् कांगड़ा की सरदारी को लेकर चुनाव के बाद से ही जारी जंग का अंतिम दिन आज था। यहां पर बीजेपी को जीत दिलाने के लिए खुद सीएम जयराम ठाकुर भी सीधा हस्तक्षेप कर चुके थे, वहीं कांग्रेस द्वारा भी कांगड़ा का किला जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया गया था। अब सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार 54 सदस्यों वाली इस नगर परिषद् पर बीजेपी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो और जिला परिषदों पर बीजेपी ने लहराया परचम, अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा

कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सियों पर अब बीजेपी समर्थित विजयी उम्मीदवार बैठे नजर आएंगे। जिला परिषद वार्ड तियारा से प्रत्याशी रमेश बराड़ अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि, स्नेहलता को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को पटकनी देते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है। इस मौके पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, वनमंत्री राकेश पठानिया सहित अन्य बीजेपी नेता इस मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: वृद्ध के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने गया था; पेड़ की चपेट में आया- नहीं बचा

बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव हुए। बीजेपी समर्थित और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पिछले कल ही धर्मशाला पहुंच गए थे। बीजेपी प्रत्याशी वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की निगरानी में शीला रोड पर स्थित एक होटल में ठहरे थे। वहीं, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सिद्धबाड़ी में रूके थे। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ