कांगड़ा। अगर आप नहीं मानते कि घोर कलयुग आ चुका है तो इस घबर को पढने के बाद जरूर मानाने लग जाएंगे। दरअसल, देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई सन्न हो जा रहा है। तजा अपडेट के अनुसार कांगड़ा में रहने वाले एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फ़ौज में भर्ती पाने के लिए दौड़ लगा रहा था युवा- अचानक गश खाकर गिरा और नहीं बचा सका
गिरफ्तार किया गया युवक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि हत्या के आरोपी पर पांच साल पहले भी एक गाय की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसके लिए आरोपी को गो हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा उसे पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यहां जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घर में मदन लाल (50) अपने पिता रिखु राम (75) के साथ रहता है। मदन की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। रिखु की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रिखु राम की पत्नी का 12 फरवरी को चुर्तवार्षिक श्राद्ध है। इसके लिए बेटी ने अपने पिता को कुछ पैसे दिए थे। मदनलाल ये पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार रात उनमें बहस हो गई और बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। उसके बाद उसने अपने बाप को घर के बाहर आंगन में रहने दिया और खुद अंदर कमरे में जाकर सो गया। मंगलवार सुबह साथ लगते घर वालों ने देखा तो रिखु राम आंगन में बेसुध पड़ा हुआ था और उसकी जान जा चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जाकर आगे की कार्रवाई हो सकी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks