जयराम कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में जानें

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज के दिन पहली मर्तबा ई-कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें से 3 फैसलों की खबर हम पहले ही आप तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अगर आप नहीं बढ़ सके हैं तो खबर के अंत में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर उन्हें पढ़ सकते हैं। बाकी के महवपूर्ण निर्णय इस खबर में पढ़ें:- 

मंत्रिमंडल ने बद्दी जिला पुलिस में दैनिक वेतन भोगी आधार पर 10 गृह रक्षकों की तैनाती को मंजूरी दी, ताकि यहां कानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक सिस्टम को सुदृढ़ किया जा सके। 

मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज को तीन महीनों के लिए कैबिनेट ने एक-एक आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस देने का फैसला लिया है। 

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश कराधान (सड़क पर कुछ सामानों की ढुलाई पर) नियम 2021 बनाने के लिए अपनी सहमति दी। 

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश जल खेल और संबद्ध गतिविधियां मसौदा नियम, 2021 और हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां (संशोधन) नियम, 2021 के लिए विभिन्न साहसिक गतिविधियों के दौरान अधिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए अपनी मंजूरी दी। 

मंत्रिमंडल ने राज्य में एयरो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स रूल्स -2020 को भी मंजूरी दी। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट ब्रेकिंग: छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी खुलेंगे स्कूल, मिड-डे मील पर बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: कैबिनेट: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा; इन 250 पदों को भरने की दी मंजूरी

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, मिली मंजूरी

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ