हिमाचल: देर शाम खाई में लुढ़क गई कार; नहीं बचाया जा सका कारसवार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: देर शाम खाई में लुढ़क गई कार; नहीं बचाया जा सका कारसवार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर जारी है। ताजा मामला राजधानी शिमला स्थित हाटकोटी रोड पर कोटखाई से लगभग 200 मीटर आगे पेश आया। जहां पर देर शाम एक कार अनियंत्रि होकार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक नहीं बच सका-दो अस्पताल में हैं

मिली जानकारी के मुताबिक़ कार (HP09C-4209) में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुरेश चंदेल (43) गांव पाली डाकघर हिमरी तहसील कोटखाई के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की तरफ से 20000 की राहत राशि दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की तरफ से 20000 की राहत राशि दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ