कुलदीप राठौर बोले- जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन्हें देखकर बनाया गया बजट;अनुराग-नड्डा को भी घेरा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कुलदीप राठौर बोले- जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन्हें देखकर बनाया गया बजट;अनुराग-नड्डा को भी घेरा

शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया, जिस पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से हमले किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस बजट को लेकर की मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है. कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल की उपेक्षा की गई है। केंद्र सरकार हिमाचल के साथ अन्याय कर रही है। 

यह भी पढ़ें: बजट 2021: शराब के शौकीनों को झटका, लगा 100% सेस- जानें और क्या-क्या हुआ महंगा

बकौल राठौर, बजट उन राज्यों को देखकर बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी प्रदेश से संबंध रखते हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश के लिए कोई नई योजना न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले बजट में प्रदेश में रेल और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की जो बात कही गई थी, उनका इस बजट में उल्लेख नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रदेश दिनोंदिन कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। कोरोना की वजह से प्रदेश में पर्यटन के साथ सूक्ष्म लघु उद्योग पर विपरीत असर पड़ा है। सरकार ने इनके विकास के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: सेब पर लगा 35% सेस टैक्स, पहाड़ी बागवानों के उम्मीदों पर मोदी सरकार ने फेरा पानी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से कोई आर्थिक मदद नहीं ले पाई। उन्हें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार प्रदेश के किसानों, बागवानों को प्रोत्साहित करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राठौर ने कहा कि यह महज आंकड़ों का मायाजाल बुनकर अपनी नाकामियां छुपाने का असफल प्रयास किया गया है। इस बजट से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी। बजट में आम लोगों को भी कोई राहत नहीं है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ