कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 11 फरवरी तारीख देने पर जिला परिषद भवन कुल्लू में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज दूसरी बार बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सिर्फ 7 पार्षद उपस्थित हुए, लेकिन बीजेपी समर्थित सदस्यों ने इससे किनारा कर लिया। इसके बाद लंबी तारीख दिए जाने पर विधायक और उपायुक्त आमने-सामने आ गए। इसके बाद जिला परिषद ऑफिस के बाहर कांग्रेस समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन किया।
प्रशासन बीजेपी को दे रहा खरीद फरोख्त करने का मौका!
तारीख बढाए जाने को लेकर सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भड़क गए। इअके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा किया। प्रशासन को सत्ता का दलाल कहकर को जूते मारने जैसे नारे लगाए गए। विधायक ने उपायुक्त से पूछा कि किस आधार पर जिप चुनावों की तारीख बढ़ाई गई है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बंद कमरे में चर्चा भी की लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। अब यह चुनाव 11 फरवरी को होगा।
यह भी पढ़ें: सिरमौर जिला परिषद: कांग्रेस ने निर्दलीय को तोड़ा लेकिन अपना घर नहीं संभला, लहराया भगवा
शनिवार को बैठक में सिर्फ कांग्रेस समर्थित सात पार्षद ही पहुंचे थे। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन अपने आकाओं से पूछकर बैठक की तिथि तय रहा है। जिला और प्रदेश में जहां बीजेपी के पास बहुमत था, वहां उसी दिन चुनाव हुए। जिला परिषद में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। प्रशासन भी बीजेपी को मौका दे रहा है कि खरीद फरोख्त करो। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के पास बहुमत नहीं है, ऐसे में अधिकारी अपने आका से पूछ कर कोई भी मनमर्जी की डेट फाइनल कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks