कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर परिषद् पर कब्ज़ा जमाने के बाद अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने कुल्लू जिला परिषद् की हॉट सीट पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। यहां दो हफ़्तों से लगातार बैठकों का दौर जारी था। जिले से ताल्लुक रखने वाले जयराम कैबिनेट के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। दो विधायक सुरेंद्र शौरी और किशोरी लाल सहित बीजेपी के बड़े नेता महेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा लगातार अध्यक्ष पद हथियाने के लिए बैठकें करते रहे, परंतु अंत में नतीजा पक्ष में नहीं निकल पाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में से मिला क्विंटल के हिसाब से चूरा-पोस्त
गुरुवार को हुए जिला परिषद के चुनाव में दलाश वार्ड से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आए पंकज परमार अध्यक्ष बने हैं। जबकि नसोगी वार्ड से जीते कांग्रेस के बीर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन भरा, इसमें भाजपा से देविंदर नेगी, कांग्रेस से पंकज परमार व जीवन ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से बीर सिंह ठाकुर व बीजेपी से विभा सिंह ने नामांकन भरा। इस दौरान बीजेपी ने देवेंद्र सिंह को दावेदार फाइनल किया तो जीवन ठाकुर इस बैठक से नाराज होकर बाहर निकल गए।
यह भी पढ़ें: नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से बैंक कर्मी ने लगाई छलांग, पत्नी भी है पॉजिटिव
उसके बाद समर्थकों के साथ जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाज़ी की। इस दौरान नटवर लाल हाय- हाय के नारे लगाए। करीब एक घंटे के बाद शुरू हुई वोटिंग के बाद आए परिणाम में कांग्रेस के पंकज परमार ने जीत हासिल की। पंकज परमार को आठ वोट पड़े, जबकि बीजेपी समर्थित उम्मीदवार देविंदर नेगी को मात्र पांच वोट से ही संतोष करना पड़ा। जीवन ठाकुर को मात्र एक वोट मिला। उपाध्यक्ष में कांग्रेस के बीर सिंह ठाकुर को कुल 14 वोटों में से नौ और बीजेपी समर्थित विभा सिंह को मात्र पांच वोट पड़े।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks