लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू, कीबोर्ड पर थिरकेंगी हिमाचल के मेधावी छात्रों की उंगलिया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू, कीबोर्ड पर थिरकेंगी हिमाचल के मेधावी छात्रों की उंगलिया

प्रतीकात्मक तस्वीर
शिमला डेस्क: हिमाचल के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना पर काम की शुरुआत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खरीद शुरू होने की संभावना है।

बता दें कि बीते दो वर्षों से लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया कई कारणों से स्थगित होती आ रही है। इससे पहले दो बार किसी भी कंपनी के नहीं आने के चलते शिक्षा विभाग टेंडर प्रक्रिया रद्द कर चुका है। बीते वर्ष मार्च में लॉकडाउन के कारण शिक्षा निदेशालय ने मार्च 2020 में शुरू की खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया था।

अब पहली बार उच्च शिक्षा निदेशालय खुद लैपटॉप की खरीद कर रहा है। स्कूलों में दसवीं-बारहवीं के छात्र सहित कॉलेजों के छात्रों को भी लैपटॉप दिए जाने की योजना है। जैम पोर्टल के माध्यम से लैपटॉप की खरीद के लिए एक कमेटी बनाई गई है। स्कूलों में दसवीं-बारहवीं कक्षा के 4400-4400 छात्र और कॉलेजों के 900 छात्रों को लैपटॉप दिए जाने हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ