हिमाचल: नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में से मिला क्विंटल के हिसाब से चूरा-पोस्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में से मिला क्विंटल के हिसाब से चूरा-पोस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
सिरमौर:
हिमाचल में जहां एकतरफ नशे पर काबू करने के लिए राज्य पुलिस जी जान से जुटी है। लेकिन नशा तस्करों की तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। 

ताजा मामला सिरमौर जिले का है। जिला स्थित पांवटा साहिब से पुलिस ने गुरुवार को नशे की एक बड़ी खेप बरामद की  है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक ट्रक से तकरीबन दो क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद किया हैै। 

हालांकि, चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

बता दें कि हरियाणा सीमा पर जांच के दौरान ट्रक से दो क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद हुआ। इसे 8-9 बोरियों में भरा गया था। पुलिस को आशंका है कि हिमाचल की सीमा पर ही नशे की खेप को डिलीवर किया जाना था।

पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ