हिमाचल युवा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पद से हटाए गए 14 पदाधिकारी, यह थी वजह

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल युवा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पद से हटाए गए 14 पदाधिकारी, यह थी वजह

शिमला डेस्क: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) ने अनुशासनहीनता करने वाले 14 पदाधिकारियों को पद से हटाते भुए भारमुक्त कर दिया है। बता दें कि युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिन का एक प्रशिक्षण शिविर लगाया था। इस प्रशिक्षण शिविर में चुने हुए सभी पदाधिकारियों को भाग लेना था, लेकिन भारमुक्त किए गए इन पदाधिकारियों ने इसमें भाग नहीं लिया। 

यह भी पढ़ें: इशारों ही इशारों में वीरभद्र पर सुक्खू का तंज- वरिष्ठ नेताओं को एक उम्र में अलविदा कह देना चाहिए

14 पदाधिकारियों को पद से हटाने के बाद इस मसले पर युकां नेतृत्व का कहना है कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। आगामी भविष्य में भी पार्टी के कार्यक्रमों के बजाय बिना सूचित दिए दूसरे कार्यों को प्राथमिकता देने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस शिविर में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली, सह प्रभारी दामन बाजवा सहित प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने भी हिस्सा लिया था।

इन पदाधिकारियों को किया गया भारमुक्त

प्रदेश पदाधिकारी अलोद चौहान, ज्योति कुमारी, प्रीति, अनीता देवी, कांता, लक्की कुमार सहित विधानसभा पदाधिकारी गिरीश ठाकुर कुल्लू, अमित कटोच सुलह, सीमा बनिहारी नगरोटा, राज राणा ज्वालामुखी, विशाल कुमार शाहपुर, विजिंद्र पठानिया इंदौरा, शमशेर अली चिंतपूर्णी और अश्विनी कुमार हमीरपुर को भारमुक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ