मंडी: ढांक से गिरी और खाई में समा गई कार, मौके पर ही नहीं बच पाया चालक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंडी: ढांक से गिरी और खाई में समा गई कार, मौके पर ही नहीं बच पाया चालक

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुल्लू निवासी वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा मंडी जिला की उप तहसील छतरी के नज़दीक पेश आया। 

मिली जानकारी के अनुसार उप तहसील छतरी के नज़दीक मारुति गाड़ी (HP 35 5993) अनियत्रित होकर ढांक में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र डोला राम निवासी गांव धार चमड़ा तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा 3:00 बजे के आसपास पेश आया है। प्रशासन की और से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की अंतरिम राशि दी गई। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ