जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाकर ही दम लेंगी हिमाचल की ये महिलाएं; समाधान पर हुई चर्चा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाकर ही दम लेंगी हिमाचल की ये महिलाएं; समाधान पर हुई चर्चा

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज रविवार को जनसंख्या समाधान हिमाचल प्रदेश की जिला अध्यक्ष रजनी ने बैठक का आयोजन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निरुपमा शर्मा ने अध्यक्षता की। जहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान के प्रति प्रेरित किया। निरुपमा शर्मा ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि देश में जल्द ही जनसंख्या कानून न बनाया गया तो गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश के 17,550 परिवारों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

उन्होंने आगे बताया कि जनसंख्या बढ़ाने से अवसरों में कमी आएगी बेरोजगारी बढे़गी, आबादी बढ़ेगी हर लाभ को पाने के लिए लोगों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इस तरह हमारे आने वाली पीढ़ी खतरे से घिर जाएगी। इसी के साथ साप्ताहिक मिलन समारोह के बारें में भी बताया गया। निरुपमा शर्मा ने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के इस मकसद में एक दिन जरुर कामयाब होंगे। इस दौरान सभी महिलाएं काफी उत्साहित देखने को मिलीं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ