विधायक सुजान सिंह पठानिया पंचतत्व में विलीन, कांग्रेस सहित बीजेपी भी गमगीन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विधायक सुजान सिंह पठानिया पंचतत्व में विलीन, कांग्रेस सहित बीजेपी भी गमगीन

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विस क्षेत्र फतेहपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन से कांग्रेस व बीजेपी में शोक की लहर है। शनिवार को विधायक सुजान सिंह पठानिया का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिनको उनके बेटे भिवानी पठानिया ने मुखाग्नि दी जिसमें जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक विक्रमादित्य, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी, यादवेंद्र गोमा, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत, पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया, जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ हरबन्स राणा  सहित काफी संख्या में कांग्रेस व बीजेपी के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सुजान सिंह पठानिया को अश्रु पूर्ण विदाई दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। 


प्रदेश की सत्तासीन सरकार की तरफ से परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने संस्कार में शामिल होकर अंतिम विदाई दी। फतेहपुर बाजार को पूर्णतया व्यापार मंडल के निर्णयानुसार बन्द रखा गया। सुजान सिंह पठानिया की मौत से समस्त प्रदेश शोक में डूबा हुआ है। हर कोई उनकी मृदुभाषा, मिलनसार व बेबाक बातचीत का कायल था तथा सुजान सिंह पठानिया ने कभी भी भेदभाव व बदला-बदली की राजनीति नहीं की जिस कारण हर कोई उनकी नेतागिरी का कायल रहता था। हर किसी ने उनको नम व अश्रुभरी आंखों से अंतिम विदाई दी। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, विधायक विक्रमदित्य ने कहा कि उनकी मौत से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में उनको युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। वहीं बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया की मौत से बीजेपी गमगीन है तथा राजनीति में उनका कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया की मौत से राजनीतिक क्षेत्र को हानि हुई है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं हो पाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ