यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई कार; तीन युवकों की जीवनलीला समाप्त
मिली जानकारी के मुताबिक़ गांव शिवनगर निवासी जुनैद (24) नैनीताल हाईवे पर आरोरा कॉलोनी के पास कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। उसके साथ ही गांव निवासी निजाम व मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया जट निवासी अयूब भी काम करते हैं। सुबह तीनों युवक एक बाइक से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित महेश गार्डन कॉलोनी के पास सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 22 और शिक्षकों को हुआ कोरोना, 32 बच्चों को खाना परोसने वाली मिड-डे-मील वर्कर भी पॉजिटिव
हादसे के बाद मौके से बस के चालक और क्लीनर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें दबोचकर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सोछ्ना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजकर बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में कर लिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks