हिमाचल: चलती प्राइवेट स्कूल बस से गिरा परिचालक, नहीं बच सकी जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: चलती प्राइवेट स्कूल बस से गिरा परिचालक, नहीं बच सकी जान

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित संतोषगढ़ में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां पर एक निजी स्कूल के बस परिचालक की चलती बस में अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार (50) निवासी वार्ड नं 5, संतोषगढ़ के रूप में हुई है, जोकि स्कूल बस में परिचालक के रूप में लंबे समय से कार्यरत था।

यह भी पढ़ें: 40 दिन में इंजीनियर, अकाउंटेंट व डॉक्टर बना देता था ये गिरोह; हिमाचल से भी चल रहा खेल

बस चालक राम पाल के अनुसार स्कूल बस घर से बच्चों को लेने जा रही थी। बस बीत क्षेत्र के हीरा गांव से स्कूली बच्चों को लेकर आए तब तक सब सही था, लेकिन जब दूसरा चक्कर लगाने के लिए संतोषगढ़ से पूना, बिनेबाल की तरफ जा रहे थे तो बठलो के कारखाने के पास उन्हें बस में जोर से कुछ गिरने की आवाज आई जब पीछे मुड़ कर देखा तो राजीव गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें: बजट के बाद आम आदमी को बड़ा झटका: LPG सिलेंडर समेत डीजल-पेट्रोल के भी दाम बढ़े

मृतक राजीव के परिजनों के अनुसार लंबे समय से परिचालक का कार्य कर रहा था और वह किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं था। स्कूल स्टाफ द्वारा राजीव कुमार का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया और पोस्टमार्टम के उपरांत उसका दाह संस्कार किया गया राजीव कुमार अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी सहित एक बेटा और बेटी को छोड़ गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ