हिमाचल में मजदूरी करते हैं पिता-भाई: गांव में लूट ली गई बेटी की आबरू- दौड़े-दौड़े पहुंचे घर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में मजदूरी करते हैं पिता-भाई: गांव में लूट ली गई बेटी की आबरू- दौड़े-दौड़े पहुंचे घर

निगोही। हिमाचल प्रदेश में चार पैसे कमाने की चाह लिए आए पिता-पुत्र को इस बात का नहीं पता था तक कि उनके पीछे गांव में घर की लक्ष्मी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं, अब इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पिता ने आनन फानन में हमाचल से अपने गांव पहुंचकर पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीडिता ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि गांव के तीन लोगों पर घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिमला में पुल से लटक गई प्राइवेट बस; कांगड़ा में लुढकी- आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी और उसकी भाभी घर में रहती हैं। उसके पिता, भाई सहित हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। चार फरवरी की रात 11 बजे किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गांव पश्चिम में स्थित तालाब के निकट बने शौचालय में गई थी। जहां पहले से मौजूद गांव के तीन लोगों ने किशोरी को तमंचे के बल पर अपने घर ले गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों उसके साथ दुराचार किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मनाली-चंडीगढ़ NH पर नाले में समा गई कार, एक नहीं बच सका- 4 पहुंचे अस्पताल

किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह रात में अपने घर पहुंची और अपनी भाभी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाभी ने हिमाचल में मौजूद अपने घर वालों को इस बारे में जानकारी दी तब वे वहां से गांव पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ