राशिफल 12 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 12 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

यदि आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष सार्वजनिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी. आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. शेयर बाजार या सट्टे की प्रवृत्तियों से जुड़े जातकों को सोच विचारकर इस साल काम करना होगा.

तुला (Libra) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव न होने दें.

वृश्चिक (Scorpio) :आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे. पैसे का निवेश करना फायदेमंद होगा. क्या न करें- विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

धनु (Sagittarius) : आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम न खोएं.

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. क्या न करें- आज आग या बिजली संबंधी उपकरणों से दूर रहें.

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में आप सफल होंगे. कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन खर्च हो सकता है, अत: विवाद से बचें.

मीन (Pisces) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ