शिमला कि अदालत का फैसला: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का वेतन होगा डबल, मिलेगा लाखों का एरियर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला कि अदालत का फैसला: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का वेतन होगा डबल, मिलेगा लाखों का एरियर

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सीजीएम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सूबे के 108 और 102 एंबुलेंस सुविधाएं देने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट द्वारा इस बात का फैसला किया गया है कि इन कर्मियों को लाखों का एरियर मिलेगा। इसके अलावा उनकी पगार भी डबल की जाएगी। इस एरियर और डबल वेतन का भुगतान एम्बुलेंस प्रदाता कंपनी जीवीके द्वारा किया जाएगा, जो लंबे समय से कर्मचारियों का शोषण कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: वित्तायोग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा: अगले 5 साल में हिमाचल के अनुदान में भारी कटौती करेगा केंद्र

इस संबंध में जानकारी देते हुए 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि इस मामले को लेकर यूनियन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लंबी लड़ाई के बाद अब उन्हें इंसाफ मिला है। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में शिमला की निचली अदालत ने कर्मचारियों के पक्ष में राहत देते हुए कंपनी प्रबंधन को न्यूनतम वेतन देने का निर्णय दिया है। इसके अलावा अदालत ने कंपनी को 1 मई 2015 से बकाया एरियर देने भी कर्मचारियों को देने के फरमान दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जयराम सरकार ने आईपीएस अधिकारियों को दिया प्रमोशन, यहां जानें

अदालत के इस फैसले से लगभग 800 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। हर कर्मचारी को एरियर के रूप में 3 से 4 लाख रूपए तक मिलेंगे। अब तक कंपनी में कार्यरत एक फार्मासिस्ट को 8700 रुपये महीना दिया जाता था। लेकिन अदालत के फैसले के बाद अब फार्मासिस्ट का वेतन 17,235 रूपए महीना मिलेगा। इसके अलावा यूनियन ने जीवीके कंपनी पर गड़बड़झड़ाले व वितीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जीवीके कम्पनी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ