हिमाचल से चरस लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर अरेस्ट: मंडी में भी 2 धरे- कुल 9 किलो नशा बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल से चरस लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर अरेस्ट: मंडी में भी 2 धरे- कुल 9 किलो नशा बरामद

चंडीगढ़/मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही नशे की पकड़ के बावजूद भी सूबे में तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज के दिन सामने आए दो मामलों में कुल 9 किलो चरस पकड़ी गई है। आइये एक एक कर जानते हैं दोनों मामलों के बारे में:- 

कुल्लू का तस्कर दिल्ली ले जा रहा था चरस 

हिमाचल के कुल्लू से लाखों रूपए की चरस लेकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहे तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राजश्री होटल के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस की तलाशी में आरोपित के काला रंग के बैग में साढ़े छह किलो चरस बरामद हुई है। आरोपित की पहचान हिमाचल के कुल्लू स्थित गांव सचनी निवासी मोहन लाल के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच डीएसपी का दावा है कि तस्कर से बरामद चरस की कीमत 13 लाख रूपए आंकी जा रही है। कोर्ट से आरोपित का चार दिन का रिमांड हासिल कर पुलिस पूछताछ में लगी है।

मंडी में ढाई की चरस बरामद- 2 धरे 

पुलिस ने चौहारघाटी के दो युवकों को अढ़ाई किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है। दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टिक्कन की तरफ से आ रही कार की तलाशी ली तो उसमें अढ़ाई किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसे पॉलीथिन के लिफाफे में पैक कर कार के भीतर रखा हुआ था। आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी बजोट डाकघर थलटूखोड़ चौहारघाटी और राकेश कुमार निवासी छोटी झरवाड़ डाकघर छोटी झरवाड़ के रूप में हुई है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ