हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहीं बच सकी पीछे बैठी महिला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहीं बच सकी पीछे बैठी महिला

सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बतौर रिपोर्ट्स, यहां स्थित बद्दी में एक तेज रफ़्तार ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: ऐसी भी क्या दिक्कत थी जो 17 साल की उम्र में छोड़ दी दुनिया; फंदे से लटकी मिली युवती

मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रीतम दास निवासी मानपुरा अपनी पत्नी मीना देवी व बेटा महिर के साथ अपने ससुराल पिंजौर से घर जा रहे थे। मलपुर से आगे पुल को क्रॉस करते ही ट्रक के चालक ने पीछे से ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ट्रक चालाक की लापरवाही के चलते यह हादसा पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ