यह भी पढ़ें: नशा-नशा-नशा: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो सवार से पकड़ी 28 लाख की चरस
मिली जानकारी के मुताबिक़ पलाखी गांव में रखे गए कार्यक्रम में विधायक रीता धीमान व बीजेपी मंडलाध्यक्ष ठाकुर बलवान सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उक्त गांव के 60 लोगों ने कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर विधायक व मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर सभी का बीजेपी में स्वागत किया। इस दौरान विधायक रीता धीमान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं
बता दें कि इंदौरा में कांग्रेस गत लगभग डेढ़ दशक से बैकफुट पर है और पिछले 3 प्लान में कांग्रेस अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सुस्त नजर आ रही है। इस बार इंदौरा क्षेत्र में हुए पंचायती राज चुनावों में भी 53 में से 43 पंचायतों में बीजेपी समर्थित प्रधान -उपप्रधान जीत कर आए हैं तो वहीं बीडीसी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर भी बीजेपी सर्वसम्मति से काबिज हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks