यह भी पढ़ें: हिमाचल: आठ जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से मौसम बदला
उम्मीदवार एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in , https://ugcnet.nta.nic.in से आज से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 है। हर साल 15 हजार के करीब पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स विभिन्न विषयों में नेट-जेआरएफ के लिए आवेदन करते हैं। यूजीसी नेट की परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 9-12 सुबह और दूसरी पाली 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी। आवेदन के लिए फीस 3 मार्च तक दी जा सकती है।
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें:
- यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू: 2 फरवरी 2021
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2021
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च रात 11.50 बजे तक
- आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 5 मार्च से 9 मार्च तक
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि वेबसाइट पर बताई जाएगी।
- यूजीसी नेट परीक्षा: 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021
- रिजल्ट जारी होने की तिथि वेबसाइट पर बताई जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवरा के लिए 1000 रुपए
- ईडब्लूएस, ओबीसी और एनसीएल के लिए 500 रुएप
- एससी, एसटी, दिव्यांग औऱ थर्ड जेंडर के लिए 250 रुपए
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks