यह भी पढ़ें: छलका वीरभद्र का दर्द: बोले- कांग्रेस नेताओं ने सोचा मैं मर जाऊंगा, मेरा हाल चाल तक नहीं पूछा
कांग्रेस विधायक और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आने वाला समय युवाओं का है और राजनीति में भी युवाओं को जगह मिलनी चाहिए। राजनीति में वरिष्ठ नेताओं को एक उम्र में अलविदा कह देना चाहिए। इससे जहां युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा, साथ ही पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी अपनी इनोवा गाड़ी की चाबी
शिमला में आयोजित युवा कांग्रेस के ट्रेनिंग शिविर के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को अपनी इनोवा गाड़ी की चाबी सौंप दी। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की भूमिका के लिए भी आशीर्वाद दिया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। सुक्खू ने कहा कि आगामी 2022 के चुनावों ने युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहीं बच सकी पीछे बैठी महिला
गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब वीरभद्र सिंह राजनीति से अलविदा कहने की बात कह चुके हैं हालांकि उसके बाद वीरभद्र सिंह ने फिर से चुनाव लड़ने की बात भी कही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks