सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर के उपमंडल के हराबाग क्षेत्र के एक नामी रेस्टोरेंट के सफाई कर्मचारी ने रेस्टोरेंट के गल्ले में रखी 5 लाख की नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। आरोपी सफाई कर्मचारी ने काउंटर का शीशा तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। रेस्टोरेंट में लगाए गए कैमरे की CCTV फुटेज देखने के बाद इस मामले का खुलासा हो सका है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से बैंक कर्मी ने लगाई छलांग, पत्नी भी है पॉजिटिव
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रबंधन ने आरोपी को करीब 20 दिन पहले ही काम पर रखा था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रबंधन द्वारा उसे काम पर रखने से पहले न तो उस बारे कोई जांच की गई और न ही पुलिस को उसे काम पर रखने संबंधी जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी की पहचान हीरा लाल निवासी गोंडा उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मेनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज की जांच शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में से मिला क्विंटल के हिसाब से चूरा-पोस्त
पुलिस को दी गई शिकायत में रेस्टोरेंट के मैनेजर यादविंदर कुमार ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे वह रेस्टोरेंट बंद करके अपने कमरे के लिए निकला था। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही उसका कमरा है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब उन्होंने रेस्टोरेंट खोला तो रसोईघर का सामने वाला शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने कैश काउंटर को चैक किया तो वहां पर रखी करीब 5 लाख रूपए की राशि गायब थी। मैनेजर ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के साथ 4 वॉल्वो बसें है। बसों के डीजल व अन्य खर्चों को दिल्ली भेजने के लिए यह राशि रखी गई थी, जो सुबह भेजनी थी। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। देखना ये होगा कि उसे कब तक गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks