हिमाचल: प्रेमिका की फोन कॉल थी आखिरी बुलावा, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: प्रेमिका की फोन कॉल थी आखिरी बुलावा, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के निवासी रामराज यादव को पता नहीं था कि उसकी प्रेमिका की एक फोन कॉल उसकी मौत का बुलावा है। जैसे ही प्रेमिका ने उसे फोन किया उसने अपने परिजनों को झूठ बोलकर यूपी से सीधे हिमाचल के हमीरपुर का रुख कर लिया। लेकिन अनैतिक संबंधों की काली हकीकत मौत बनकर सामने आई और उसकी जिंदगी के लिए काल बन गई। जिस प्रेमिका के लिए रामराज यादव सैकड़ों किलोमीटर का सफर करके आया था, उसी ने ही बड़ी बेरहमी से दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: नशे में भी क्वालिटी नहीं है: एक किलो हेरोइन से 10 किलो चिट्टा बनाते हैं आरोपी- पुलिस को खुद बताया

मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के अलमासपुर निवासी रामराज यादव की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जारी महिला से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों में अनैतिक संबंध बन गए थे। वहीं, बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खिजपुर की निवासी फरहा उर्फ तमन्ना अपने पति दिलशाद व पांच साल की बेटी के साथ दिल्ली के ओखला में रहती थी। करीब एक साल पहले फरहा के नाजायज संबंध बिजनौर जनपद के चांदपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आदिल संग भी स्थापित हो गए। इसके बाद वह पति और बेटी को छोड़कर आदिल के साथ हिमाचल के जिला हमीरपुर में आकर रहने लगी। इस बीच हमीरपुर में फरहा की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जरिये गांव अलमासपुर निवासी रामराज यादव से भी बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया और इसी दौरान उनके बीच नाजायज संबंध बन गए।

यह भी पढ़ें: ये लो बात: सीएम जयराम ने खुद कह दिया- प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती

फिर बीते माह 27 जनवरी को रामराज यादव प्रेमिका के बुलावे पर गाजियाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकला था लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जा पहुंचा। उसी रात करीब नौ बजे रामराज की अपने परिजनों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने खुद को गाजियाबाद में मौजूद बताया। इसके बाद रामराज का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद 3 फरवरी की रात को आरोपी रामराज को लेकर लदरौर से राजधानी शिमला के लिए लेकर निकले। इसी दौरान फरहा और आदिल ने बिलासपुर के दली गांव में एनएच किनारे रामराज को मौत के घाट उतार दिया और उसका शव नाले में फेंक दिया। वहीं, वारदात के बिलासपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीते कल आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ