हिमाचल में नशा सप्लाई करने आया था होशियारपुर का कार सवार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में नशा सप्लाई करने आया था होशियारपुर का कार सवार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ ज़िला ऊना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंजाब के होशियारपुर से आ रहे एक 32 वर्षीय युवक से 18।37 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवक पंजाब के होशियारपुर से चिट्टे की खेप देने ऊना आ रहा था। स्टेट नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और थाना सदर ऊना की संयुक्त टीम ने रामपुर के पास नाका लगाया हुआ था। 

यह भी पढ़ें: चमोली में लापता हुए हिमाचली लोगों के लिए उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं: सीएम जयराम

इस दौरान आरोपी युवक को एक कार से नशे की खेप लेकर आ रहा था और उसे पुलिस द्वारा लगाए नाके पर रोका गया। पुलिस को कार की तलाशी लेने के दौरान चिट्टा बरामद हुआ। अब युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चिट्टे की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है और पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ