शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली अगली बैठक की तारीख सामने आ गई है। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आयोजित की जा रही साल की इस तीसरी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक का आयोजन आज से तीन दिन बाद यानी 5 फरवरी को किया जाना तय हुआ है। नीचे दिए गए बिन्दुओं में जानें किन महत्वपूर्ण मसलों पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है:- 

  • बैठक में स्कूल खोलने की समीक्षा की जा सकती है। सरकार पहली से पांच तक की स्थिति का रिव्यू करेगी। कैबिनेट की बैठक स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग प्रस्तुति देगा। 
  • प्रदेश सरकार द्वारा कुछ पदों को भरने के संबंध में फैसला लिया जा सकता है। 
  • राज्य के बजट अभिभाषण को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 
  • सूबे को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त बनाने के लिए प्रयासों पर चर्चा की जाएगी, इसके अलावा इस स्थित को कैसे मेंटेन किया जाए इस पर विमर्श होगा। 
  • पर्याप्त मात्रा में बारिश और बर्फ़बारी ना होने की वजह से किसानों-बागवानों को हो रहे नुकसान के मसले पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा की जा सकती है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप