हिमाचल में दो दिन बाद शुरू होगा कोरना टीकाकरण का दूसरा चरण; इस बार इन्हें मिलेगी डोज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में दो दिन बाद शुरू होगा कोरना टीकाकरण का दूसरा चरण; इस बार इन्हें मिलेगी डोज

शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते माह देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत दिल्ली स्थित देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स से की थी। जिसके बाद अब टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी होने जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल में आज से दो दिन बाद यानी 10 फरवरी से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को टीका लगेगा। 

यह भी पढ़ें: चमोली की सुरंग में फंसे थे हिमाचल के 5 बंदे: एक रेस्क्यू हुआ; 4 का पता नहीं

वहीं, सूबे में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगा दी गई है, उन्हें दूसरा टीका लगाने की शुरुआत 14 फरवरी से की जाएगी। बता दें कि 12 फरवरी को एक दिन छूट गए कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे चरण का टीकाकरण खत्म होते ही तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसमें 50 साल से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की तैयारियों में जुटा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 4 दिन पहले ही 5 साल का हुआ था; कार-स्कूटी की टक्कर में चल बसा मासूम

इस दूसरे चरण तहत सूबे के पुलिस कर्मियों, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को ये वैक्सीन दी जानी है। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान इन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनएचएम के निदेशक डॉ निपुण जिंदल ने इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। उनके मुताबिक़ अब तक 85 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, 2 दिन में यह आंकड़ा 100  फीसदी हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ