हिमाचल के लिए बजट में बहुत कुछ है: 20 मंडियां-सैनिक स्कूल, अस्पताल; जानें और क्या-क्या

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के लिए बजट में बहुत कुछ है: 20 मंडियां-सैनिक स्कूल, अस्पताल; जानें और क्या-क्या


शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते कल आम बजट पेश किया गया। इस बजट में वैसे तो हिमाचल प्रदेश के लिए अलग से किसी विशेष योजना का क्रियान्वयन नहीं किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी इस बजट को अगर पैनी नजर से देखा जाए तो इसमें हिमाचल प्रदेश के लिए काफी कुछ है। तो आइये पॉइंट्स में जानते हिमाचल को इस बजट से क्या और कैसे लाभ हो सकता है:- 

  • सूबे में 20 और ई-मंडियां विकसित हो पाएंगी। प्रत्येक ई- मंडियों के लिए केंद्र सरकार 45 लाख की राशि देगी। 
  • हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहरों में भी जल जीवन मिशन चलाया जाएगा। 15 अगस्त तक 17.50 लाख नल लगाने का लक्ष्य है। नए वित्तीय वर्ष के लिए जल जीवन मिशन के लिए 50 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। 
  • केंद्रीय आम बजट में देश के 602 जिलों में क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है। हिमाचल में बढ़ते हादसों के चलते प्रदेश को भी क्रिटिकल केयर अस्पताल मिल सकता है। 
  • हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की तरफ से सैनिक स्कूल खोले जा सकते हैं। बता दें कि बजट में 100 से अधिक सैनिक स्कूल खोलने का प्रावधान किया गया है। 
  • हिमाचल में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में पहली बार 93 हजार, इसके बाद 87 हजार 500 वैक्सीन की डोज मिली हैं। केंद्र की ओर से वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किए जाने से और वैक्सीन की डोज मिल सकती हैं। 
  • इसके अलावा इंटरग्रेटिड पब्लिक लैब खोलने से भी प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी। 
  • 15 आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र, 11024 वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा में हिमाचल का नाम शामिल होने की उम्मीद है। 
  • नई बीमारियों की पहचान के लिए प्रदेश को अतिरिक्त बजट मिल सकता है।  
  • केंद्र सरकार ने आम बजट में नेशनल हाइवे के निर्माण और विस्तार के लिए करोड़ों रुपये की राशि का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि हिमाचल में भी एनएच के विस्तार को लेकर अतिरिक्त बजट मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ