यह भी पढ़ें: शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज
माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब अहम् पद के लिए हो रहे चुनाव में सीधे तौर पर नोटा का इस्तेमाल किया गया हो। यहां सोमवार को आयोजित हुए चुनाव बीजेपी ने अपना परचम बुलंद करते हुए दोनों प्रमुख पदों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रमेश बराड़ को 30 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 23 वोट प्राप्त हुए। वहीं, बचे हुए एक सदस्य ने नोटा का इस्तेमाल किया है और यह बात पूरी तरह से कन्फर्म है। उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की स्नेहलता परमार ने 31 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 23 वोट हासिल हुए।
यह भी पढ़ें: शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज
सीएम जयराम के सामने किया था वादा, फिर भी धोखा दे गए
बता दें कि 29 जनवरी को प्रदेश के सबसे बड़े नगर परिषद् की सरदारी का समीकरण सेट करने खुद सीएम जयराम ठाकुर कांगड़ा पहुंचे थे। जहां पर 33 नवनिर्वाचित सदस्यों की मुलाकात सीएम से करवाई गई थी। जिन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आश्वासन दिया था। मगर चुनावी नतीजे इस बात का भी साफ संकेत दे रहे हैं कि सीएम से मिलने वाले 33 के 33 सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं किया। बीजेपी का साथ निभाने का वादा करने वाले सदस्य ने जहां नोटा का इस्तेमाल कर दिया। वहीं, दो ने बागी बनने का रास्ता चुना लेकिन इसके बावजूद भी बीजेपी ने इन चुनावों में जीत हासिल कर सबसे बड़े नगर परिषद् कांगड़ा की सरदारी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks