बिलासपुर में फाड़ी गई पुलिसकर्मी की वर्दी
बिलासपुर जिले से सामने आए पहले मामले में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से एक गाड़ी चालक पहले तो उलझ पड़ा और उसके बाद उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना जिले के घागस में पेश आई है। पुलिस कर्मी द्वारा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ बरमाणा थाना के तहत एक यातायात पुलिसकर्मी घागस में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान शिमला की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसमें कुछ लोग सवार थे। इन लोगों ने गाड़ी को नेशनल हाई वे के किनारे खड़ा कर दिया। जिसकी वजह से वहां पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कांग्रेस समर्थित जीते हुए प्रत्याशी को बीजेपी ने हफ्तेभर बनाए रखा बंधक, सियासी बवाल तय
इसके बाद जब पुलिस कर्मी ने गाड़ी सवार युवकों को अपनी गाड़ी वहां से हटाने को कहा तो गाड़ी में सवार युवक गाड़ी हटाने की बजाय पुलिसकर्मी से उलझ पड़े और हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने पुलिस कर्मी से हाथापाई की जिससे पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई। वारदात के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पांवटा में ट्रैक्टर ने होमगार्ड जवान को टक्कर मारी
दूसरा मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। हादसे में जवान बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: बंटी-बबली: पति-पत्नी ने मनाली के होटल व्यवसायी को 10 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
मिली जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर के पास ट्रांसगिरि क्षेत्र के आंजभोज इलाके के आगरों गांव का होमगार्ड जवान सुरजीत सिंह (34) ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान हरियाणा की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल जवान को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks