कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पेश आए एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कार-स्कूटी के टक्कर से हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे ने चार दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। यहाँ हादसा पुलिस थाना फतेहपुर के तहत जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर जगनोली में पेश आया। बतौर रिपोर्ट्स, बच्चे का पिता उसके जन्मदिन में शरीक होने के लिए घर पर आया हुआ था।
दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक बच्चा
वहीं, हादसे के दिन पिता वापस ड्यूटी पर जा रहा था तो उक्त बच्चा अपने चचेरे भाई के साथ उन्हें बस में बिठाने जगनोली बस स्टॉप पर आया था। इस दौरान जब वह चचेरे भाई के साथ स्कूटी पर वापस घर जाने लगा तो धमेटा की तरफ से आ रही एक कार से स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे स्कूटी में आगे खड़ा बच्चा उछलकर नीचे जा गिरा।
यह भी पढ़ें: चमोली की सुरंग में फंसे थे हिमाचल के 5 बंदे: एक रेस्क्यू हुआ; 4 का पता नहीं
इस हादसे का पता चलने पर बच्चे के पिता सुशील सिंह ने उसको सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा 2 बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमोर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks