हिमाचल: भैसों को नशा कराया फिर पैर बांधकर भर दिया: ट्रक पलटा, 20 की टांग और सींगें टूटीं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: भैसों को नशा कराया फिर पैर बांधकर भर दिया: ट्रक पलटा, 20 की टांग और सींगें टूटीं

शिमला। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से पैर बांधकर 34 भैंस व कटड़ों को भरकर सहारनपुर ले जा रहा ट्रक लाडवा-शाहाबाद कंदौली रोड पर अचानक से पलट गया। हाथ पैर बंधे होने के कारण पशु एक दूसरे पर गिर गए, जिससे करीब 20 मवेशियों के पैर तो कुछ के सींग टूट गए। वहीं, एक मवेशी का जान भी चली गई तो, 9 लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाकर मवेशियों का इलाज कराया गया है। 

मंडी से खरीदी भैसों को दिए गए नशे के इंजेक्शन 

पशुओं की प्राथमिक जांच में पता लगा कि हिमाचल प्रदेश से अधिकतर पशुओं को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए नशे के इंजेक्शन लगाए गए हैं। इनमें से 20 से अधिक पशुओं की टांगे बंधी हुई मिली। जिस कारण उनकी टांगे टूट गई। वहीं इस हादसे के बाद ड्राइवर गांव में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बाहरी आदमी समझकर पकड़ लिया और पूछताछ की तो वह ट्रक ड्राइवर निकला। जिसके बाद ग्रामीण उसे पुलिस के पास लेकर आए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती प्राइवेट स्कूल बस से गिरा परिचालक, नहीं बच सकी जान

ड्राइवर ने बताया कि वह हिमाचल मंडी से पशुओं को खरीद कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लेकर जा रहा था। जैसे ही बाबैन के गांव कंदौली के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार। उसे जिसे बचाते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ