शिमला। हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले के रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल के दो अधिकारियों को भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक ने सोमवार को ‘सागर आरक्षा’ स्पेशल ऑपरेशन मेडल से सम्मानित किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर कमांडेंट सचिन वर्मा और कमांडेंट अनुराग चौधरी ने स्पेशल ऑपरेशन मेडल हासिल कर जिला और हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

दोनों जवानों के पिता भी दे चुके हैं नौसेना में सेवाएं

हिमाचल के रहने वाले इन दोनों जाबांज अधिकारियों ने बीते साल सितंबर महीने में श्रीलंका से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर तेल की आपूर्ति करने वाले एक समुद्री जहाज में भीषण अग्निकांड के दौरान 22 क्रू मेंबर की जान बचाई थी। इसके साथ ही जहाज को सुरक्षित निकालने के साथ दोनों ने लगातार 15 दिन तक समुद्र को होने वाले भयानक प्रदूषण से बचाया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल मौसम: आज से ही बदलने लगा मिजाज, हुई बर्फ़बारी- 6 जिलों के लिए अलर्ट घोषित

बता दें कि जहाज के इंजन कक्ष में ब्लास्ट होने की वजह से मोटर टैंकर में भीषण आग लगने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। कमांडेंट अनुराग चौधरी गांव जारल डाकघर चकमोह के रहने वाले हैं। वहीं, कमांडेंट सचिन वर्मा (वीएसएम, यूजेआरपी) गांव बाड़ी के हैं। दोनों ही जवानों के पिता भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप