उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद शिमला के दो शख्स हुए हैं लापता; रेस्क्यू जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद शिमला के दो शख्स हुए हैं लापता; रेस्क्यू जारी

चमोली/शिमला। उत्तराखंड स्थित चमोली के तपोवन में कल कुदरत ने जो कहर बरपाया, उसकी गवाही आज यहां का चप्पा-चप्पा दे रहा है। NTPC प्रोजेक्ट की साइट पर ITBP और NDRF के जवान पिछले 20 घंटे से ढाई किलोमीटर लंबी टनल में फंसी करीब कई जिंदगियों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। अब तक केवल 100 मीटर हिस्सा साफ हो पाया है। हाइड्रोपावर प्रॉजेक्ट में फिलहाल 40 से 50 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इसमें हिमाचल की राजधानी शिमला से ताल्लुक रखने वाले दो युवक भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं

बतौर रिपोर्ट्स, रामपुर बुशहर के शिंगला गांव के पवन और राकेश कुंदन लापता बताए जा रहे हैं। दोनों एनर्जी पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। दोनों अभी तक लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है लेकिन अभी तक दोनों की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही शिंगला गांव के लोग और परिजन दोनों की सकुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। राकेश और पवन के परिजन, रिश्तेदार व करीब 15 युवा चमोली जा रहे हैं। ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान राज कुमार ने यह जानकारी दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ