हिमाचल पहुंची उर्वशी रौतेला ने किया किसान आंदोलन का समर्थन; देखें तस्वीरें और वीडियो

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पहुंची उर्वशी रौतेला ने किया किसान आंदोलन का समर्थन; देखें तस्वीरें और वीडियो

शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेल अपने जन्मदिन के महीने की शुरुआत करने हिमाचल प्रदेश आई हुई हैं। इसी कड़ी में आज वह शिमला में मौजूद रहीं। इससे पहले एक्ट्रेस ने कुफरी नारकंडा में बर्फ का लुत्फ उठाने के बाद शिमला के मॉल रॉड व रिज पहुंची। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो और सत्वीरें भी शेयर की हैं। 

बता दें कि उर्वशी उर्वशी इससे पहले भी सनम रे की शूटिंग के लिए शिमला व कल्पा आ चुकी है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने बताया कि उनका नाता हिमालय से बचपन से रहा है। वह शिमला अपने परिवार के घूमने आई है। यहां की सुंदरता मन को मोह लेने वाली है। 

अभिनेत्री ने बताया कि वह कुफरी नारकंडा के बाद अब शिमला घूम रही है। पहाड़ो में घूमने का अपना ही मजा है। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ है। सभी को अपनी मांगों को मनवाने के लिए विरोध का अधिकार है। जिसका वह समर्थन करती है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ