उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं

चमोली। हिमाचल प्रदेश के पडोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली में बीते कल हुए हादसे के बाद अब तक पुलिस ने 14 शव मिलने की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि अभी 125 से ज्यादा लोग लापता हैं। रात भर बचाव कार्य जारी रहा, सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि इनमें काफी लोग फंसे हुए हैं। इस सब के बीच खबर सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश के भी दो लाल इस सुरंग में फंसे हुए थे, जिनमें से एक को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अभी तक एक शख्स का पता नहीं चल पाया है। 

रेस्क्यू किए गए मंडी के सतेस्श ने सुनाई अपनी दास्तां 

सुरंग से रेस्क्यू कर निकाले गए हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले सतीश ने बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान अचानक से ग्लेशियर फटने से पानी का सैलाब आ गया। जिसके चलते हम कुछ समझ पाते टनल में फंस गए। हालांकि, बाहर से कुछ लोग आवाज लगा रहे थे कि जल्दी बाहर आ जाओ। पानी का सैलाब आ रहा है। लेकिन नहीं निकल सके। कई घंटों तक फंसे रहने के बाद आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम ने हमें बचाया।  

सिरमौर के सतीश सिंह ठाकुर के बारे में नहीं मिल सकी पुष्ट खबर 

ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण तबाही में सिरमौर के माजरा गांव के जीत सिंह ठाकुर साथियों सहित सुरंग में फंस गए हैं। टनल में रेस्क्यू कार्य जारी है, लेकिन उन्हें टनल से बाहर निकाला गया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जीत सिंह ठाकुर ऋषित कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर डीजीएम कार्यरत हैं। उनके साथ कंपनी के 35 कर्मी और मजदूर भी टनल में फंसे बताए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: नशा-नशा-नशा: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्‍कॉर्पियो सवार से पकड़ी 28 लाख की चरस

रविवार सुबह 10:30 बजे वह एनटीपीसी की एक टीम को सुरंग के अंदर सर्वे कराने लेकर गए थे। जीत सिंह ठाकुर टीम के साथ सुरंग में ढाई सौ मीटर अंदर थे, तभी यह आपदा आ गई। टनल का बड़ा हिस्सा मलबे से पूरी तरह बंद है। एनडीआरएफ  की टीम और सेना के जवान मौके पर रेस्क्यू में लगे हुए हैं। जीत बहादुर पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड में रह रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ