शिमला: शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयराम सरकार विपक्ष से अधिक सत्ता पक्ष के ही विधायक परेशान हैं।
60 % से ज्यादा कार्यों की नहीं है डीपीआर:
विक्रमादित्य सिंह ने सत्ता पक्ष के विधायकों के परेशानी का हवाला देते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले हुई विधायक प्राथमिकता बैठक (MLA priority meeting) में विपक्ष से ज्यादा सता पक्ष के विधायक परेशान थे क्योंकि 60 प्रतिशत से ज्यादा कार्यों की डीपीआर नहीं बन पाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ है, डबल इंजन की जयराम सरकार केवल बोल कर ही विकास कर रही है।
Also Read: किशोरी के गर्भ से गायब हुआ चार हफ्ते का भ्रूण, Himachal हाई कोर्ट ने जांच के लिए लगाई CID
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session of Himachal Pradesh Legislative vidhansabha) 26 फरवरी से शुरु होने जा रहा है। बजट सत्र के बारे में भी उन्होंने बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार की नाकामियों का पर्दाफास करेगी।
हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट पर नहीं हुआ कोई काम:
सरकार तीन बजट पेश कर चुकी है लेकिन एक भी वादा धरातल पर नहीं उतर पाया है। बीजेपी नेताओं के आपसी मतभेद से जनता का नुकसान हुआ है। 69 नेशनल हाईवे और अन्य सभी वादे झूठे साबित हुए हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के समय मे आया लेकिन ये सरकार अभी तक उस पर कुछ काम नहीं कर पाई है। पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है लेकिन यहां की सुध कोई नहीं ले रहे हैं। प्रदेश सरकार तीन वर्षों में हांफ गई है और कर्ज पर चल रही है। मंत्रियों के लिए महंगी गाड़ियां ली गई है। राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।
अनुराग ठाकुर के कथनी करनी में फर्क;
अनुराग ठाकुर के वित्त राज्य मंत्री होने के बावजूद बजट में हिमाचल को कोई लाभ नहीं मिला है। हिमाचल में आने पर तो वह प्रदेश के हितों को केंद्र के सामने उठाने की बात तो करते हैं लेकिन उनकी कथनी व करनी में फर्क है। बीजेपी के नेताओं के आपसी मतभेद का नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में शिमला व कुल्लू में कांग्रेस की जीत हुई है। आने वाले नगर निगम व विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का इसमें विशेष आशीर्वाद रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks