विक्रमादित्य सिंह की खरी-खरी: अपने नेताओं को हद में रहने को कहें सीएम जयराम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विक्रमादित्य सिंह की खरी-खरी: अपने नेताओं को हद में रहने को कहें सीएम जयराम

शिमला। हिमाचल कांग्रेस महासचिव और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर से कहा है कि वे अपने नेताओं को उनकी हद में रहने को कहें। कांग्रेस नेता कहा है कि बीजेपी के लोग प्रदेश में लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रहें है और सत्ता के बल पर आंतक फैलाने की जो कोशिश कर रहें है उसे सहन नहीं किया जाएगा। बकौल विक्रमादित्य सिंह, 'उनके चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण में बीजेपी गुंडागर्दी पर उतर आई है। उनके कार्यकर्ताओं को देख लेने व जान से मारने तक की धमकियां तक दी जा रही है।'

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा - लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना सेक्स पार्टनर की तलाश करना नहीं होता

इस दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भलोह पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर के साथ शिमला बीजेपी मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर द्वारा गाली- गलौच करने और जान से मारने की खुली धमकी देने की आलोचना करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की तानाशाही और धमकियां सहन नहीं की जा सकती। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से त्रासदी: 2013 से ज्यादा असर-150 लापता, हिमाचल के इन क्षेत्रों में खतरा!

बकौल सिंह, उन्हें अपने सभी लोगों की चिंता है और उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा उनका और प्रशासन के साथ सरकार का भी है। विक्रमादित्य सिंह ने इस संदर्भ में राजेन्द्र ठाकुर द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए दोषी को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है जिससे उनके क्षेत्र में किसी भी तनाव से समय रहते बचा जा सकें।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ