ये क्या बोल गए विक्रमादित्य: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के प्रदेश को बता दिया असभ्य!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ये क्या बोल गए विक्रमादित्य: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के प्रदेश को बता दिया असभ्य!

शिमला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उत्तर भारत के लोगों पर की गई टिपण्णी को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल, राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों का अपमान करते हुए उन्हें सतही सोच वाला बताया था, जिसके बाद अब शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी राहुल गांधी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिप्र कांग्रेस का महामंथन: राजीव शुक्ला बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, संगठन में फेरबदल पर यह कहा

दरअसल विक्रमादित्य सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों को सभी बताते नजर आ रहे हैं. हालांकि, विक्रमादित्य सिंह शायद यह बात भूल गए हैं कि हिमाचल के मौजूद कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी उसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जहां के लोगों को वे असभ्य बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: हिप्र कांग्रेस का महामंथन: राजीव शुक्ला बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, संगठन में फेरबदल पर यह कहा

वायरल हो रहे इस वीडियो में विक्रमादित्य कह रहे हैं, हम सभ्य लोग हैं, हम यूपी और बिहार के रहने वाले नहीं हैं, हम झारखंड के रहने वाले नहीं हैं, हम हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, जो देश और दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां के लोग बहुत सभ्य हैं, हम उस देश के और उस प्रदेश के निवासी हैं। 

बिहार से बीजेपी के संसद रह चुके हरी मांझी ने विक्रमादित्य सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके खिलाफ निशाना साधा है। अब बीजेपी नेता ने विक्रमादित्य सिंह के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि देखिए कैसे कांग्रेस नेता और हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का बेटा के अनुसार यूपी-बिहार-झारखंड के लोग सभ्य नहीं होते। लगता है कांग्रेस अंग्रेजों वाली नीति पर काम कर रही है। फूट डालों राज करो। इस ब्यक्ति ने समूचे बिहार-यूपी-झारखंड के समस्त जनता का अपमान किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ