शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ मौसम वैज्ञानिकों द्वारा 18 फरवरी तक मौसम साफ़ रहने की संभावना जताई जा रही है लेकिन इस सब के बीच एक खबर सामने आ रही है कि कल सूबे के 5 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक़ लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा तबादला: एक झटके में इधर उधर किए 24 BDO, जानें किसको कहां लगाया
बता दें कि हिमाचल में 18 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच 13 फरवरी यानी कल ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल में पिछले 48 घंटे से न्यूनतम और अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं, सूबे के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। केलांग में सबसे कम -5।9 डिग्री दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks