हिमाचल: बिना त्याग पत्र दिए बनने चलीं थी प्रधान, अब हुईं नौकरी से बर्खास्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बिना त्याग पत्र दिए बनने चलीं थी प्रधान, अब हुईं नौकरी से बर्खास्त

ऊना। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव का दौर समाप्त हो चुका है और अब परिणाम भी सामने आ चुके हैं। लेकिन अब जाकर पंचायत चुनाव से सम्बन्धित एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मामला ऊना जिले का है, जहां के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने बिना त्याग पत्र दिए पंचायत प्रधान के पद के चुनाव लड़ दिया। अब उक्त महिला कर्मी को विभागीय नियमों का उल्लंघन करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। सीएमओ ऊना डॉ। रमन कुमार शर्मा द्वारा इस मामले की पुष्टि की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा गर्म पिघलता लोहा, एक नहीं बच सका, 2 पहुंचे अस्पताल

मिली जानकारी के मुताबिक़ क्त महिला कर्मी पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से बिना सूचना नदारद चल रही थी और इसी बीच उसने पंचायती राज चुनावों के दौरान एक पंचायत में प्रधान पद का चुनाव भी लड़ लिया था। जिसके बाद अब विभागीय नियमों का उल्लंघन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है। टर्मिनेशन से पहले उक्त कर्मी को नोटिस सर्व किए गए थे जिनका उसने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसे में जवाब ना मिलने पर विभाग द्वारा महिला को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ