अम्ब। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित पुलिस थाना अम्ब के तहत गांव नंदपुर से एक बड़ा ही दिल दहलाने वाले मामला सामने आया है। बतौर रिपोर्ट, यहां पर फ़ौज में भर्ती पाने के लिए दौड़ लगा रहे एक युवक की अचानाक से गश खाकर गिरने के बाद जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ शाम को चक्क के नजदीक पड़ते एक मैदान में दौड़ लगा रहा युवक गश खाकर गिर गया, जिसे तुरंत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां से उसे आगे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 3000 फीट ऊपर से गिरकर पेड़ पर फंसा पैराग्लाइडर पायलट; उसके नीचे खाई थी, ऐसे बचा
घटना का पता लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत का शिकार हुए युवक की पहचान सौरभ चौधरी (20) पुत्र विनोद कुमार निवासी नंदपुर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भाई-बहनों को गिफ्ट किए 4 फ्लैट्स; इतने करोड़ है कीमत
पुलिस द्वारा इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि शुरूआती जांच में इस बात का पता चला है कि सौरभ फौज में भर्ती होने के लिए हर रोज स्टैमिना बढ़ाने के लिए दौड़ लगाता था। हादसे के दिन भी वह जब दौड़ लगा रहा था तो रेस लगाते वक्त अचानक ठोकर लगने पर वह औंधे मुंह गिरकर चोटिल हो गया। इसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks