जिला परिषद्: कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी ने पहली बार जमाया अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जिला परिषद्: कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी ने पहली बार जमाया अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव का दौर समाप्त हुए पखवाड़े भर से अधिक का वक्त बीत चुका है। चुनाव समाप्ति के बाद से सूबे की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जिला परिषद् और बीडीसी गठन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस सब के बीच आज कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रेणुका विस क्षेत्र में सूबे में सत्तसीन बीजेपी ने पहली बार अपना जिला परिषद अध्यक्ष बनाकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश के 17,550 परिवारों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

सीमा कन्याल बीजेपी खेमे से पहली बार जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं हैं। गिरिपार क्षेत्र रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार का अपना गृह क्षेत्र भी है। गिरिपार क्षेत्र से ही बीजेपी ने संगड़ाह वार्ड की उम्मीदवार को जिला परिषद का अध्यक्ष बनाकर रेणुका में अपनी पहली बार और जबरदस्त तरीके एंट्री की है। अब से दो साल बाद सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी रेणुका से विधायक की सीट को भी कब्जाने के प्रयास में है जिस कारण बीजेपी से रूठ चुके और बागी होकर दूसरी पार्टियों का दामन थाम चुके नेताओं ने भी जिला परिषद की सीट को जितवाने में एकजुटता के साथ अपना पूरा पसीना बहाया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व प्रधान के परिवार ने नवनिर्वाचित महिला उपप्रधान को पीटा; मामला दर्ज

इनमें पूर्व विधायक रूप सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण सिंह की सक्रियता भी काफी मायने रखती है। जिला परिषद के अध्यक्ष पद के बाद बीजेपी का ध्यान अब विधायक की सीट जीतने पर केंद्रित है। इसको लेकर बीजेपी अभी से ही सक्रिय हो गई है। उधर, रेणुका के विधायक विनय कुमार ने बताया कि जिला परिषद का अध्यक्ष निश्चित तौर पर कांग्रेस का ही बनना तय था लेकिन बीजेपी अपनी खरीद-फरोख्त और जोड़तोड़ की घटिया राजनीति से बाज नहीं आई। वहीं, कांग्रेस की एक उम्मीदवार ने भी बीजेपी को अपना समर्थन देकर वायदा खिलाफी की है लेकिन रेणुका विस क्षेत्र में आज भी कांग्रेस का ही वर्चस्व है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ