राशिफल 04 मार्च: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 04 मार्च: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा. पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. संतान की तरफ से मतभेद हो सकते हैं.

मेष (Aries) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे. नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें. यात्रा का प्रसंग बन रहा है. क्या न करें - आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें.

वृष (Taurus) : आज के दिन संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा. सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी. क्या न करें- आज अपने दोस्तों को इग्नोर न करें.

मिथुन (Gemini) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरहï परख लें. नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. बौद्धिक क्षमता का विकास होगा. क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में न फंसें.

कर्क (Cancer) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ न करें.

सिंह (Leo) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे. किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. क्या न करें- आज प्रेम में छल का सहारा न लें.

कन्या (Virgo) : नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है. क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल होगा, विवादों को रिश्तों के बीच न आने दें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ