शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी. व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे.
मेष (Aries) : आज के दिन आपका हौसला बुलंद रहेगा. कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे. क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों.
वृष (Taurus) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है. सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं. क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें.
मिथुन (Gemini) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें.
कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.
सिंह (Leo) : आज नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं. क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें.
कन्या (Virgo) : आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और आपका साथ भी देंगे. क्या न करें- आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचारे कुछ भी न बोलें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks