बड़ी खबर: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत कोरोना का टीका लगवा लिया है। सूबे में चल रहे वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में साठ साल से ऊपर के बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है। 86 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने कोरोना वैक्सीनेशन ली है। वीरभद्र सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने भी टीका लगाया है। वीरभद्र सिंह टीका लगाने के लिए खुद डीडीयू अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: शिमला से अरेस्ट हुए युवक: लूटना चाह रहा था 5वीं की छात्र की आबरू, नहीं मानी तो गला दबाकर दफनाया

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने इस दौरान कहा कि सबको टीका लगाना चाह्ए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए यह जरूरी है। 28 दिन बाद दोबारा टीका लगवाएंगे। साथ ही कहा कि Prevention is always better than Cure (निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है)। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को हमीरपुर जिले में पूर्व सीएम धूमल के साथ उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था। इस दौरान पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कोविड से आज पूरा विश्व लड रहा है और पीएम मोदी ने स्वयं को वैक्सीनेशन का टीका लगवाया है, इसलिए सभी को आगे आकर टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग देना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ