यह भी पढ़ें: आर्थिक सर्वे: 6.2 फीसदी गिरी हिमाचल की GDP, प्रति व्यक्ति आय का बुरा हाल, टूरिजम धराशायी
बीजेपी बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भांग की खेती उनकी पुश्तैनी खेती है, जिसमें नशे की मात्रा बहुत कम होती है। भांग से दवाई के साथ-साथ रेशे व बीज भी काम आते हैं। यदि भांग की खेती लीगल होती है तो इससे बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसलिए उत्तराखंड की तर्ज़ पर हिमाचल में भी भांग खेती को लीगल किया जाए।
यह भी पढ़ें: CBSE: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट जारी, यहां देखें क्या बदलाव हुआ
वहीं, इस मसले पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भांग की खेती को लीगल करने के लिए जरूरी मापदंडों का अध्ययन करना जरूरी है। भांग दवाइयों को बनाने के लिए भी उपयोग में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि सदस्यों की तरफ से सुझाव आ रहे हैं। इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर भांग की खेती को लीगल किए जाने पर विचार किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks